Total Visitors

2 2 5 5 6 9

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: ABVP गिरिडीह कार्यकर्ताओं के द्वारा गिरिडीह महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनुज कुमार और महिला महाविद्यालय प्राचार्या श्री मधु श्री सान्याल को कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

गिरिडीह: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह कार्यकर्ताओं के द्वारा गिरिडीह महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ओर श्री महिला महाविद्यालय प्राचार्या श्री मधु श्री सान्याल को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा साथ ही विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के द्वारा परीक्षा शुल्क में वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के छात्र नेताओं विश्वविद्यालय को आंदोलन की चेतावनी दी।


इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने बताया कि ज्ञापांक संख्या विभावि /प.539/394/2025  से जानकारी प्राप्त हुआ है कि विनोबा भावे विवि प्रशासन के द्वारा स्नातक,स्नातकोतर,B.ed, के परीक्षा शुल्क समेत माइग्रेशन, प्रोविजिनल, पंजीयन ,मूल प्रमाण पत्र समेत अन्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों का शुल्क में वृद्धि किया गया है, जो विद्यार्थियों के ऊपर आर्थिक बोझ थोपने जैसा प्रतीत होता है जिसका अभाविप निंदा करता है!कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी ने बताया कि इधर लगता है आठ लाख की काजू और बयालीस लाख के भ्रष्टाचार विद्यार्थियों से पैसे वसूलने के फिराक में है।


जो अभाविप कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी साथ हीं आग्रह करता है कि इन शुल्क बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से दो दिनों के अंदर वापस लें अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन को बाध्य होगा! मौके पर मंटू मुर्मू,अनीश रॉय, नीरज सिंह,विशाल कुमार, महेश कुमार, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट: कुणाल साहू 
समाधान भारत न्यूज़ 
गिरिडीह/झारखंड


Posted On:- 19-Feb-2025