Total Visitors

2 2 5 5 6 9

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

रायपुर: ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी को मिल रही बधाइयां, मुख्यमंत्री साय, विस अध्यक्ष रमन सिंह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कही यह बड़ी बात…

लालकृष्ण आडवाणी को मिला भारतरत्न प्रधानमंत्री ने कहा मेरे लिए बहुत भावुक क्षण.

1990 के दशक की शुरुआत में अयोध्या के राम मंदिर के लिए अपनी रथ यात्रा से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

लालकृष्ण आडवाणी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी.

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी।

पीएम मोदी ने दिग्गज के सम्मान की घोषणा करते हुए कहा कि भारत के विकास में लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका स्मारकीय है। उन्होंने उन्हें भारत के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक बताया |


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय.

इधर छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से भी लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ प्रदान किए जाने घोषणा के साथ बधाई और शुभकामनाएं देने का क्रम शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बधाई दी है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर किए अपने पोस्ट में कहा कि भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को “भारत रत्न” से सम्मानित करने की घोषणा से मन अत्यंत प्रसन्न है. राजनैतिक क्षेत्र में आपकी गंभीरता एवं दूरदृष्टि से कई विकासपरक कार्य संपादित हुए हैं. सामाजिक क्षेत्रों में आपका योगदान अतुलनीय है.


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह.

डॉ. रमन सिंह ने X में किए अपने पोस्ट में कहा कि भारत की अस्मिता और भारतीय चेतना को जागृत करने में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान व्यक्तित्व और हम सभी के आदर्श लाल कृष्ण आडवानी को राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा स्वागत योग्य है. उनके कार्य और विचार हम सभी को राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित करते हैं, माँ भारती के समर्पित सपूत आडवानी इस सम्मान के सच्चे अधिकारी हैं.


कुणाल साहू

समाधान भारत

रायपुर/छत्तीसगढ़...✍️

Posted On:- 03-Feb-2024