Total Visitors

2 2 5 5 6 9

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

CG News: लारेंस विश्नोई और झारखंड के अमन साहू गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, कारोबारी के वसूली देने से मना करने पर हत्‍या करने पहुंचे थे रायपुर।

HIGHLIGHTS...

कोयला कारोबारियों से करते थे वसूली गैंग के शूटर। 
 लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर टारगेट किलिंग को अंजाम देता था ये गैंग।
 झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के चार शूटर गिरफ्तार।

Raipur Crime News: झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार करने में छत्‍तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्‍थान से एक और रायपुर से तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है।कोयला कारोबारियों से करते थे वसूली गैंग के शूटर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर टारगेट किलिंग को अंजाम देता था ये गैंग झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के चार शूटर गिरफ्तार।


72 घंटे तक चले अभियान के बाद गिरफ्तार किए गए शूटर रायपुर आइजी ने प्रेस कांफ्रेस कर इस पूरे घटनाक्रम का राजफाश किया है। रायपुर आइजी ने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस विश्नोई और अमन साहू की गैंग से जुड़े चार अंतरराज्यीय शूटरों को 72 घंटे तक चले अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन शूटरों को  रायपुर से और एक को राजस्थान से दबोचा गया है।

उन्‍होंने बताया कि चारों शूटर कोयला कारोबारियों से वसूली करते थे। किसी कोयला कारोबारी द्वारा वसूली राशि देने से मना करने पर ये सभी शूटर उसकी हत्‍या करने रायपुर पहुंचे थे। शूटरों की तलाश में छत्‍तीसगढ़ एसआइबी की टीम भी जुटी हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चारों को अमन सिंह गैंग से जुड़ा मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर निर्देश दे रहा था।


रिपोर्ट: कुणाल साहू 
समाधान Bharat TV 
गिरिडीह/झारखंड डेस्क 

Posted On:- 26-May-2024