Total Visitors

2 3 0 8 3 6

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, हुई सर्जरी।

मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमिताभ बच्चन की आज सुबह एंजियोप्लास्टी की गई। ये हृदय की धमनियों को खोलनी की सर्जरी होती है। आपको बता दें एंजियोप्लास्टी ज्यादातर तब की जाती है जब मरीज को हार्ट अटैक आता है और अवरुद्ध धमनियों को खोलने के लिए एंजियोप्लास्टी की जाती है। हृदय की आर्टरी में ब्लॉकेज होने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीके से नहीं होता है और हार्ट अटैक आने की संभावना हो जाती है, इसी ब्लॉकेज को हटाने के लिए एंजियोप्लास्टी की जाती है। अमिताभ बच्चन की ये सर्जरी क्यों की गई है इस बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।


एंटरटेनमेंट वेबसाइट भास्कर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन को आज सुबह 6 बजे भारी सिक्योरिटी के बीच मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया और सफलतापूर्वक उनकी सर्जरी की गई। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुभचिंतकों को अपना आभार जाहिर किया है। ट्वीट में अमतिाभ ने लिखा है- ''हमेशा आपका आभार।''
फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि अमिताभ बच्चन ने सफल सर्जरी के बाद फैंस और अपने शुभचिंतकों का आभार जताया है।

Posted On:- 15-Mar-2024