Total Visitors

2 3 0 8 3 5

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ, दो रुपये कम करने का एलान; लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला।

नई दिल्ली।  लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर कम की गई हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।
केंद्रीय मंत्री ने लिखा, जब हमने अपनी उज्ज्वला परिवार की बहनों के लिए सिलिंडर के दाम घटाकर ₹503 रुपये किया, तब भी कुछ पार्टियों ने इस कदम की निंदा की, लेकिन फिर भी अपने शासित राज्यों में वैट कम नहीं किया। बात बात पर पीएम मोदी की और विदेश जाकर भारत की निंदा करने वाले और गरीबों के हित का झूठा दिखावा करने वाले जो अब भी पेट्रोल ₹15 रूपये मंहगा बेच रहे हैं उन्हें अपना सिर शर्म से झुका लेने चाहिए।

Posted On:- 15-Mar-2024