Total Visitors

2 2 5 5 6 5

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

क्रिकेट: गिरिडीह के तीन क्रिकेटर मलेशिया में टूनामेंट खेलने जा रहे है, इसकी जानकारी पूर्व क्रिकेटर राजेश सिन्हा ने दी।

क्रिकेट खेल: मलेशिया में होने वाले कुआलालंपुर टी ट्वेंटी बैश इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड के गिरिडीह जिले के 3 खिलाड़ियों आरगाघाट राजपूत मोहल्ला निवासी कौशल सिंह,पहाड़ीडीह बरवाडीह निवासी मेराज खान , पावर हाउस निवासी निशांत कुमार को मौका मिला है।


यह आयोजन 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मलेशिया में खेला जाना है। ज्ञात हो इससे पहले भी मलेशिया में होने वाले काफी टूर्नामेंट में यह खिलाड़ी भाग ले चुके है और वहां अच्छा प्रदर्शन कर चुके है जिसके चलते उन्हें इस अंतराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में मौका मिला है। कुमार निशांत इससे पहले भी बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके है साथ ही रेलवे के लिए भी खेलते है और बाएं हाथ के जबरदस्त बल्लेबाज है। कौशल सिंह भी अपनी फिरकी के लिए जाने जाते है और इंटर डिस्ट्रिक के साथ साथ इंडियन रेलवे के लिए भी खेलते है।


मेराज खान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है और देश विदेश के क्रिकेट से जुड़े हुए है और 2023 में आईपीएल नेट बॉलर भी चुने गए थे। खिलाड़ियों ने बताया की उन्हें खुशी है कि गिरिडीह के खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है और आगे भी टैलेंटेड खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।


        पूर्व क्रिकेटर राजेश सिन्हा और समाजसेवी राम जी यादव ने कहा गिरिडीह में क्रिकेट का बहुत क्रेज है,गिरिडीह से लगभग 20- 25 क्रिकेटर राज्य स्तरीय क्रिकेट खेल चुके है,गिरिडीह में 1983 में रणजी मैच गिरिडीह स्टेडियम में हुआ था, आज फिर से वही रौनक गिरिडीह में आने की जरूरत है,फिलहाल जिला स्तर का मैच गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ करवा रहा है,प्लेयर अपने खुद के प्रयास से और संघ के अधिकारियों और प्लेयर के बदौलत बेहतर कर रहे है,आज के तारीख में गिरिडीह को झारखंड लेबल में जान रहा है,जल्द संघ के मदद से भारत स्तर पर जाना जाएगा,तीनों के मलेशिया जाने से एक और मार्ग दिखाई दे रहा है,ज्ञात हो मिराज खान ऐसे क्रिकेट को खेलवाने में माहिर है,उनका अच्छा खासा नेटवर्क है,संघ के अधिकारियों ने भी बढ़िया मेहनत किया है।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडिह/झारखंड...✍️

Posted On:- 16-Apr-2025