Total Visitors

2 1 8 2 7 7

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित। क्रिकेट: गिरिडीह के तीन क्रिकेटर मलेशिया में टूनामेंट खेलने जा रहे है, इसकी जानकारी पूर्व क्रिकेटर राजेश सिन्हा ने दी। गिरिडीह: दावत-ए-इफ्तार का आयोजन कर मुखिया शिवनाथ ने दिया भाईचारे का संदेश। छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, सुकमा में चल रही मुठभेड़। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा ट्राफी में गिरिडीह ने साहिबगंज को 6 विकेट से हरा कर नॉकआउट में प्रवेश किया। गिरिडिह: भाजपा की अहम बैठक अध्यक्ष व सदस्य का किया गया चयन। गिरिडिह: माँ मथुरासिनी पूजनमहोत्सव माहुरी वैश्य मंडल महेशलुंडी, के द्वारा धूम धाम से मनाई गई। हिंदू-मुस्लिम दोनों ने माले नेता राजेश सिन्हा के आवास और शास्त्री नगर पार्क में मनाया होली।

खेल: गिरिडीह को फाइनल में हरा कर देवघर बना मधुपुर टी ट्वेंटी चैलेंजर्स कप का चैंपियन।

क्रिकेट:  टी ट्वेंटी मुकाबले में गिरिडीह 11 ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमें पहला विकेट 5 रन पर गिरने के बाद गिरिडीह 11 की शुरुआत काफी शानदार रही सलामी बल्लेबाज चांद और पहला विकेट गिरने के बाद आए वसीम ने मिल कर 6 ओवर में 55 रन तक स्कोर पहुंचाया। उसके बाद निरंतर अंतराल पर  विकेट गिरने से निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 114 रन ही बना सकी जिसमें चांद अंसारी 28 रन 22 गेंद, 


अजीत 21 रन 40 गेंद, अमीर खुसरो, मेराज खान 12-12 रन का योगदान रहा।वही देवघर की तरफ से परवेज शेख 3 विकेट, भास्कर चौधरी 2 विकेट का योगदान सर्वाधिक रहा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवघर की टीम ने यह मैच 16.5 ओवर में 3 विकेट खो कर हासिल कर लिया। जिसमें परवेज शेख ने 61 रन की पारी शानदार रही वही यश 15 रन 26 गेंद, सत्य जगह 18 रन 11 गेंद , का योगदान सर्वाधिक रहा।


वही गिरिडीह 11 की तरफ से आदिल रजा ने 2 विकेट और सुमित ने एक विकेट झटके।ऑल राउंड प्रदर्शन करने वाले परवेज शेख को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

फाइनल विजेता देवघर को 51000 और ट्राफी एवं गिरिडीह को 31000 और ट्राफी टूर्नामेंट के समापनकर्ता एवं मेहमान माननीय मंत्री हफ़ीजुल हसन द्वारा दिया गया।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडिह/झारखंड...✍️

Posted On:- 14-Mar-2025