Total Visitors

2 2 5 5 6 7

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह/झारखण्ड: राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ, गिरिडीह, द्वारा देवघर में हुए एक साथ डबल मर्डर हत्याकांड का किया विरोध।

झारखण्ड के देवघर जिले में एक साथ हुए डबल मर्डर हत्याकांड का मामला इन दिनों लोगो के बीच काफ़ी चर्चे में है। देवघर के सिंघवा निवासी अनुज बरनवाल एवं उनकी धर्म पत्नी बासमती देवी की जघन्य हत्या के विरोध में गरुवार को राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ की एक बैठक सोनबाद गिरिडीह में हुई।

इस बैठक में उपस्थित सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों ने एक स्वर में उक्त घटना की कड़ी निंदा की तथा उपस्थित सदस्यों ने उक्त हत्या में शामिल अपराधियों को प्रशासन से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोक संवेदना प्रकट की गई साथ ही यह निर्णय लिया गया की घटना से संबंधित झारखंड के मुख्यमंत्री तथा पुलिस महानिदेशक को एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोक संवेदना प्रकट करतें उपस्थित लोग।

इस बैठक में महिला अध्यक्षा श्रीमती सत्या सागर, सचिव अंजना मोदी, संगठन मंत्री संध्या बरनवाल, कोषाध्यक्ष सीमा कुमारी, संरक्षक उषा बरनवाल, सोनी कुमारी, ललिता देवी, सुषमा बरनवाल, अजय बरनवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री लखन लाल मोदी, प्रांतीय सचिव कृष्ण कुमार, जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनुपम बरनवाल, सचिव अनिल कुमार, राष्ट्रीय संरक्षक श्री प्रेमनाथ बरनवाल, बी बी लाल  बिनोद बरनवाल, संदीप बरनवाल, सत्येंद्र मोदी, मुकेश कुमार, अरविंद लाल, रामानंद गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, सुरेश मोदी, बालेश्वर मोदी, धनेश्वर मोदी, मनोज कुमार, किशोर कुमार, महावीर मोदी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित हुए।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत TV
गिरिडीह/झारखण्ड...✍

Posted On:- 22-Feb-2024