Total Visitors

2 2 5 5 6 7

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

झारखंड: जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया।

जामताड़ा जामताड़ा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक जयंत तिर्की के नेतृत्व में बनी टीम ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। टीम में अवर निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता, प्रकाश सेठ सहायक अवर निरीक्षक स्टेनली हेंब्रम और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। गिरफ्तारी नारायणपुर थाना क्षेत्र के साउलापुर, उदयपुर के पास से हुई है। गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम चंद्रदेव मंडल है।


साइबर थाना के डीएसपी चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ साइबर अपराध थाना कांड संख्या 12/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से 3 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह आरोपी लोगों को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उनके मोबाइल में एपीके फाइल भेजता था। फाइल डाउनलोड कराकर वह क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त करता था। यह अपराधी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में सक्रिय था।

रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़

Posted On:- 15-Feb-2025