Total Visitors

2 2 5 5 6 8

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: गिरिडीह महाविद्यालय प्राचार्य गेट के सामने ABVP द्वारा दूसरे दिन भी धरना दिया गया।

गिरिडीह/डेस्क: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा दूसरे दिन भी गिरिडीह महाविद्यालय प्राचार्य गेट के सामने धरना दिया गया। इस दौरान अभाविप के जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू ने बताया कि  प्राचार्य  के द्वारा कल बोला गया था कि मंगलवार को में कॉलेज आऊंगा और लिखित रूप से भ्रष्ट लोगो पर करवाई हेतु विश्वविद्यालय को लिखूंगा तब जाकर सोमवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने धरना को समाप्त किया। लेकिन जब आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे तो प्राचार्य अनुज कुमार गायब थे।जिसके विरोध   में पुनः अभाविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में धरना पर बैठ गए। कॉलेज में भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। गिरिडीह कॉलेज के बर्सर डॉक्टर एम एन सिंह खुद को प्राचार्य समझते हैं और खुद को झामुमो कार्यकर्ता बता कर दूसरे छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को धमकाते हैं। और दूसरी और डॉक्टर अनुज कुमार बर्सर के दबाव में आकर कॉलेज को बर्बाद करने में लगे हुए हैं जब से प्राचार्य बने तब से कॉलेज  बर्बादी की ओर जा रहा है और कॉलेज में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है हर एक कार्य में बर्सर के द्वारा कमीशन तय कर दिया गया।प्राचार्य भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे हुए हैं। जब तक भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कि आंदोलन जारी रहेगी। मौके पर जिला संयोजक उज्जवल तिवारी, विभाग संयोजक विजय ओझा, कॉलेज अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी,उपाध्यक्ष विकाश वर्मा,शुभम तांती, सदानंद राय, सौरभ देव,राजेश स्वर्णकार,संकर पंडित, लक्ष्मण पंडित, रोशन गुप्ता, विकाश पोद्दार, कृष्णा दास,गुलशन यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 01-Oct-2024