Total Visitors

2 2 5 5 5 5

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए।

गिरिडीह:  27 मई मंगलवार को जैक दशवीं कक्षा का परिणाम आ गया है। जैक दशवीं की परीक्षा में गिरिडीह के महेशलुण्डी में चल रहे संस्थान निःशुल्क शिक्षा केन्द्र, महेशलुण्डी का प्रर्दशन शानदार रहा। यह इनका दशवीं कक्षा के लिए पहला बैच था। निःशुल्क शिक्षा केन्द्र, महेशलुण्डी से टॉपर रहे नेहा कुमारी - 91% अंक, सलोनी कुमारी - 86.4% अंक, स्नेहा कुमारी - 85.4% अंक, रिया कुमारी - 83.2% अंक, राजा कुमार साहू - 82.4% अंक के साथ निःशुल्क शिक्षा केन्द्र, महेशलुण्डी का नाम रौशन किया है।


संस्थान के फाउंडर सुमित साव ने इस परिणाम पर बताया कि यह प्रदर्शन हमारे आस पास के क्षेत्र के लिए जैक बोर्ड में पहला बड़ा प्रदर्शन है। इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 95% था और हमारी टीम इस पर लगातार काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार काम करते रहेंगे। आज 91% अंक तक आए हैं, कल 98% भी लाएंगे। अन्य सभी सदस्यों के साथ साथ अमरदीप कुमार, अभिषेक कुमार का इस बैच में विशेष योगदान रहा। संस्थान के मेंटोर मुखिया शिवनाथ साव और सहायक अनुप साव ने भी अपनी उत्साह दर्ज कराई और आगे भी इसे ऐसे ही जारी रखने का आश्वासन दिया है। मुखिया शिवनाथ साव और अनुप साव संस्थान की गुणवत्ता बढ़ाने, सुविधाओं की पूर्ति करने, एवं इसे बड़े पैमाने पर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़ 
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 29-May-2025