Total Visitors

2 2 5 5 6 9

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: सीसीएल डीएवी के प्राचार्य भैया अभिनव कुमार के सेवानिवृत्ति होने पर कोयलांचल चित्रांश महापरिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित।

गिरिडीह: शहरी क्षेत्र स्थित डॉ परिमाल के आवास पर सीसीएल डीएवी के प्राचार्य भैया अभिनव कुमार के सेवानिवृत्ति के अवसर पर कोयलांचल चित्रांश महापरिवार द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस दौरान चित्रांश महापरिवार के सदस्यों द्वारा सवर्प्रथम भैया अभिनव कुमार और उनकी धर्मपत्नी मैडम सविता कुमारी को बुके देकर उनका शिष्टाचार के साथ अभिवादन किया। इसके साथ ही सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से उन्हें शॉल पहनाकर विशेष सम्मान दिया। उनका शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और अहम सेवा योगदान के लिए सम्मान स्वरूप मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र व उपहार भी भेंट किया गया। सभी ने उनके सेवाकाल की चर्चा की। कोयलांचल चित्रांश महापरिवार के अध्यक्ष सह भाजपा नेता रंजन सिन्हा ने कहा कि चित्रांश महापरिवार शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनके कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुए है पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हम सबको हमेशा अपेक्षा रहेगी।
इधर सेवानिवृत्त प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने चित्रांश महापरिवार के सभी सदस्यों को इस विशेष सम्मान व भेंट के लिए सभी को आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ० परिमल सिन्हा,पायल सिन्हा,सूरज सिन्हा,संजीव सिन्हा, विवेक सिन्हा,बिभूति भूषण, कुमार गौरव,आशीष सिन्हा, बिश्वनाथ घोसाल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत TV
गिरिडीह/झारखण्ड...✍️

Posted On:- 06-Mar-2024