Total Visitors

2 1 8 2 7 6

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित। क्रिकेट: गिरिडीह के तीन क्रिकेटर मलेशिया में टूनामेंट खेलने जा रहे है, इसकी जानकारी पूर्व क्रिकेटर राजेश सिन्हा ने दी। गिरिडीह: दावत-ए-इफ्तार का आयोजन कर मुखिया शिवनाथ ने दिया भाईचारे का संदेश। छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, सुकमा में चल रही मुठभेड़। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा ट्राफी में गिरिडीह ने साहिबगंज को 6 विकेट से हरा कर नॉकआउट में प्रवेश किया। गिरिडिह: भाजपा की अहम बैठक अध्यक्ष व सदस्य का किया गया चयन। गिरिडिह: माँ मथुरासिनी पूजनमहोत्सव माहुरी वैश्य मंडल महेशलुंडी, के द्वारा धूम धाम से मनाई गई। हिंदू-मुस्लिम दोनों ने माले नेता राजेश सिन्हा के आवास और शास्त्री नगर पार्क में मनाया होली।

झारखण्ड प्रतिभा खोज राज्यस्तरीय मेधा छात्रवृति प्रतियोगिता Brightier Horizons पब्लिक स्कूल में।

डॉ. मनोज मोदी ब्यूरो चीफ बोकारो, झारखण्ड

झारखण्ड प्रतिभा खोज राज्यस्तरीय मेधा छात्रवृति प्रतियोगिता Brightier  Horizons पब्लिक स्कूल में

झारखण्ड प्रतिभा खोज के तहत छात्रवृति प्रतिस्पर्धा का आयोजन 22 /12 /2024 को Brightier  Horizons पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सुबह 9  बजे से रखा गया। प्रतिस्पर्धा में नन्हे मुन्हे प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा आजमाई जिसमे विद्यालय के हर वर्ग से प्रथम, सेकंड और तृतीया कक्षा के कुल 28 विद्यार्थियों ने शिरकत की। विद्यालय की निदेशिका राखी, संचालक निरंजन कुमार सिन्हा, परियोजना प्रभारी श्रीमान मनोज मोदी, शिक्षिकाओं में निधि वर्मा, कविता कुमारी तथा अन्य सहायक कार्यकर्ता जहीरउद्दीन अंसारी, चांदमुनी देवी मौजूद रही। प्रतिभागियों का परिणाम january माह में प्रकाशित किया जाएगा। राज्य के सबसे बड़े छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए रांची ही नहीं वरन संपूर्ण झारखंड के विद्यालय, विद्यार्थीगण एवं उनके अभिभावक के मध्य बड़े ही जोश और उत्साह का माहौल है। छात्र प्रतिभा खोज को सफल बनाने के लिए पूरी टीम लगभग सभी विद्यालयों से, विद्यार्थियों से और उनके अभिभावकों से युद्ध स्तर पर संपर्क कर रही है और उतनी ही तेजी से बच्चों का रजिस्ट्रेशन भी हो रहा है। इसके अतिरिक्त विद्यालयों के प्राचार्य भी अपने यहां के सफल विद्यार्थियों का एक साथ नाम और लिस्ट देकर ईमेल अथवा व्हाट्सएप 7050749439  के  नंबर पर ग्रुप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

कोर कमेटी के सदस्य एवं एक्टिव संस्था राष्ट्रीय विद्यार्थी कल्याणकारी सहायता के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं जो निश्चित रूप से अविश्वसनीय है।


Posted On:- 24-Dec-2024