Total Visitors

2 1 8 2 7 6

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित। क्रिकेट: गिरिडीह के तीन क्रिकेटर मलेशिया में टूनामेंट खेलने जा रहे है, इसकी जानकारी पूर्व क्रिकेटर राजेश सिन्हा ने दी। गिरिडीह: दावत-ए-इफ्तार का आयोजन कर मुखिया शिवनाथ ने दिया भाईचारे का संदेश। छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, सुकमा में चल रही मुठभेड़। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा ट्राफी में गिरिडीह ने साहिबगंज को 6 विकेट से हरा कर नॉकआउट में प्रवेश किया। गिरिडिह: भाजपा की अहम बैठक अध्यक्ष व सदस्य का किया गया चयन। गिरिडिह: माँ मथुरासिनी पूजनमहोत्सव माहुरी वैश्य मंडल महेशलुंडी, के द्वारा धूम धाम से मनाई गई। हिंदू-मुस्लिम दोनों ने माले नेता राजेश सिन्हा के आवास और शास्त्री नगर पार्क में मनाया होली।

गिरिडीह: जिला कप्तान दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में मतदान के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान।

गिरिडीह/डेस्क: सदर प्रखंड के पपरवाटाँड़ में गिरिडीह पुलिस द्वारा शनिवार की शाम चुनाव को लेकर जिला कप्तान दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।बता दे कि यह क्षेत्र कोडरमा लोकसभा व गांडेय विधानसभा के अंतर्गत आता हैं।जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने का इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था।

 लोगों को संबोधित करते हुए एसपी दीपक कुमार शर्मा 

इस अभियान में मुख्य रूप से शामिल खुद गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा की अगुवाई में मतदान के प्रति जागरूकता लाना व भयमुक्त मतदान करने की लोगों से अपील की।साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को शपथ भी दिलाई।एसपी ने आगे कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सही जनप्रतिनिधि चुनाव करें। कहा कि किसी भी प्रकार का प्रलोभन य दबाब में आकर वोट ना करें।अपने विवेक से ही मतदान करे।कहा कि इस बार विशेष रूप से प्रशासन गर्भवती महिला व बुजुर्गों के लिए जिसकी उम्र 85 वर्ष से अधिक हैं एवं विकलांगो के लिए बूथ तक ले जाने के लिए सम्पूर्ण इंतज़ाम की है।ताकि ऐसे लोग भी मतदान से वंचित न रह जाए।


क्षेत्र की समस्याओं को सुनते हुए जिला कप्तान।

साथ ही कहा कि इस बार इस क्षेत्र का वोट परसेंट पिछले बार से ज़्यादा हो सके उसके लिए भी हर संभव कोशिश की जाएगी।अगर किसी व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी हो तो वो उनसे सीधा उनके कार्यालय में आ कर सूचित कर सकते है।


कार्यक्रम में उपस्थित महिला, पुरुष व युवा।

इस दौरान जिला पुलिस टीम की और से  सदर एसडीपीओ संदीप रवानी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी ,मेजर ने भी सभा को संबोधित करते हुए लोगों मतदान के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में महेशलुण्डी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न पार्टियों जनप्रतिनिधि अपने वक्तव्य से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।


उपस्थित लोगों को मतदान के लिए शपथ दिलाते हुए कप्तान दीपक कुमार शर्मा।

मोके पे पूर्व मुखिया हरगौरी साहू,सामाजिक कार्यकर्ता कमलचंद साहू, रंजन सिन्हा,अमरनाथ सिन्हा,राजू पंडित, जगत पासवान, राहुल साव,गोविन्द दास,रूपेश यादव, गुड़िया देवी,सूरज साव,अन्य सेकड़ो लोग उपस्थित थे।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान Bharat TV
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 05-May-2024