Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: ग्राम पंचायत कपिलो में भाजपा के बूथ कमिटी सदस्यों का सत्यापन के लिए हुआ अहम बैठक।

गिरिडीह: आज बिरनी प्रखंड के ग्राम पंचायत कपिलो में मैं मुकेश यादव (मुखिया कपिलो) के नेतृव में बतौर भाजपा पंचायत प्रभारी, पंचायत के सभी पांच बूथ कमिटी सदस्यों और पन्ना प्रमुख का सत्यापन करने एवं अपने लोकप्रिय प्रत्याशी श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी के 02 मई को गिरिडीह में नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया।

 पंचायत प्रभारी सह मुखिया मुकेश यादव के नेतृत्व में किया गया बैठक। 

इस दौरान बिरनी मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, कोडरमा लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक सूरज कुमार मोदी सहित सैकड़ों सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस दौरान मुखिया सह भाजपा सह पंचायत प्रभारी मुकेश यादव ने कहा कि कोडरमा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी माननीय अन्नापूर्णा देवी के नामांकन में ग्राम पंचायत कपिलो से सैकड़ों कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। कहा कि मैं इस पंचायत का प्रभारी हूँ।

भाजपा प्रत्याशी माननीय अन्नापूर्णा देवी के समर्थन में नारा लगाते समर्थक। 

इस बार जनता कमर कस चुकी है और श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी को पूरे लोकसभा में भारी मतों के अन्तर से जीताकर पुनः केन्द्र सरकार में भेजने के लिए लालायित हैं। हम सभी ने ठाना है श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी को जीतना है, ना कोई चूक ना कोई भूल हमारा प्रत्याशी कमल फूल। साथ ही जन का है यही पुकार, फिर एकबार मोदी सरकार का नारा सभी लगाते दिखे।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत TV
गिरिडीह/झारखंड...✍️


Posted On:- 30-Apr-2024