Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: झामुमो के युवा समर्थकों ने क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान।

गिरिडीह/डेस्क: गांडेय विधानसभा क्षेत्र के महेशलूण्डी पंचायत के अंतर्गत पपरवाटाँड़ में सोमवार की शाम बूथ संख्या 82 एवं 83 मे झामुमो के युवा कार्यकर्ताओं ने गांडेय विधानसभा के प्रत्याशी कल्पना सोरेन के समर्थन में क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।सभी झामुमों के समर्थक व कार्यकर्ता जोशो जुनून से लबरेज़ थे। डोर टू डोर कैम्पनिंग में कल्पना सोरेन को वोट देने की अपील की और उनकी जीत को सुनिश्चित करने का आग्रह किया एवं प्रत्याशी कल्पना सोरेन की चुनावी पर्ची लोगों के बीच बाटा गया।हालांकि ऐसा भी देखा गया कि कुछ ऐसे भी समर्थक इस अभियान में शामिल थे जो पहले बीजेपी य अन्य राजनैतिक दल के समर्थक रह चुके है।


लेकिन फिलहाल झामुमों की नीति व कार्यों से प्रभावित हो कर झामुमों में शामिल हो गए है। और जोरदार तरीक़े से कल्पना सोरेन के प्रचार में लगे हैं।बातचीत के क्रम में झामुमों नेता सह पूर्व मुखिया हरगौरी साव ने बताया कि मंगलवार की शाम कल्पना सोरेन जी का क्षेत्र में चुनावी दौरा हैं। बाइक रैली के साथ चिन्हित स्थान पर कल्पना जी जनता को संबोधित करेंगी।हमारे पंचायत में उनके स्वागत के लिए सभी पुख्ता इंतज़ामात कर लिए गए हैं।इस दौरान इस अभियान में शामिल झाकोमयू नेता तेजलाल मंडल,पूर्व मुखिया अर्जुन रवानी,पंचानंद प्रसाद, बीरेंद्र मंडल,मुन्ना सिंह, नितेश सिंह, जगत पासवान,पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, राजू सिंह, रौशन सिंह, अमर सिंह, महादेव ठाकुर, मनीष सिंह, बबलू मिश्रा, बीटू ठाकुर, दिपक मिंज, सिंटू सिंह, कुन्दन कुमार,सतीश साव, अजय पासवान, आकाश रवानी,ज़हूर अंसारी, रतन मंडल, राजेश दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान Bharat TV
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 14-May-2024