Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह न्यूज़:- स्टेपिंग स्माइल्स फाउंडेशन द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 75वें गणतंत्र दिवस ।

स्टेपिंग स्माइल्स फाउंडेशन, द्वारा 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गिरिडीह सदर प्रखंड के तेलोडीह पंचायत स्थित नजाम नगर ग्राउंड में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेशलुण्डी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव, तेलोडीह पंचायत के मुखिया सब्बीर आलम, करहरबारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुमताज़ अंसारी व अन्य थे। सभी अथितियों को बुके दे कर स्वागत किया गया।


सर्व प्रथम स्टेपिंग स्माइल्स फाउंडेशन के डायरेक्टर  शाहनवाज़ आलम ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ उपस्थित सभी गणमान्य व बच्चों ने तिरंगें को सलामी दी।इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गणतंत्र दिवस के मौक़े पर अपना प्रभावशाली वक्तव्य दिया।इस कार्यक्रम बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीतों से कार्यक्रम में समा बाँध दिया।सांस्कृतिक व देश भक्ति गीतों पर शानदार नृत्य पेश किए।इस कार्यक्रम में फाउंडेशन द्वारा समय- समय पर आयोजित प्रतियोगिताओं में चयनित बच्चों को पुरस्कार दे कर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान फाउंडेशन के डायरेक्टर ने बताया कि हमारे संस्था का उद्देश्य हर बच्चों को क्वालिटी शिक्षा देने के साथ साथ बच्चों को स्वस्थ के प्रति जागरूक करना है साथ ही बच्चों को अलग अलग तरह के स्किल्स सीखना है।जिससे बच्चें के पास आने वाला समय मे सर्फ डिग्री न हो बच्चों के इतनी काबिलियत हो कि कम से कम उम्र में क़ाबिल बनें।उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना हैं। संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम  चल रहा है।समाज मे हो रही बुराईयों के लिए आगे आना और उनको मिल मिल झूल कर समाधान करना ही हमारा लक्ष्य हैं।

इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्य राजा अली,सिमरन प्रवीण, कुलसुम प्रवीण, सोनम, सोनम प्रवीण, नेहा प्रवीण, आज़म अंसारी, फाहिमा प्रवीण,अजीत शर्मा, गुड्डू यादव,गुड़िया देवी,बिंदु देवी,राजू यादव व अन्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।


न्यूज़ कवरेज:- कुणाल साहू

समाधान भारत न्यूज़

गिरिडीह / झारखण्ड

Posted On:- 27-Jan-2024