Total Visitors

2 2 5 5 6 7

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: कबरीबाद माइंस बंद होने से लगभग 300 मजदूरों का हालत बेहाल- राजेश सिन्हा

गिरिडीह/डेस्क: माइंस को जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाय,साथ ही साथ आउटसोर्सिंग वाले की लगातार शिकायत आ रही है,एक सप्ताह में सुधार कर लिया जाय,वरना माले के साथीगण खुद जांच में जायेंगे,जिला प्रशासन और सीसीएल प्रशासन को लिखित आवेदन देंगे।


माले नेता राजेश सिन्हा अचानक सीसीएल क्षेत्र कबरीबाद पहुंचे,कर्मी के हालात के बारे बात की तो पता चला अप्रैल दे बंद होने के बाद मजदूर और कर्मी से मनमाने तरीके से काम कराया जाता है,सम्मान जनक काम कराने से सब तैयार है किंतु टेक्निकल को भी पत्थर चूनने भेजा जाता,जिसका तकलीफ मजदूरों ने बताया।


    मजदूरों ने बताया कि मैनेजमेंट खाने का छुट्टी नही देते है,पानी पीने का छुट्टी नही देते है,ऐसी बातो को सुनकर श्री सिन्हा मेनेजर से भी बात कि उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नही है,आपसी ताल मेल की कमी है जल्द सब ठीक होगा।


      माले नेता ने कहा कि जब माइंस स्टार्ट हुआ था तो लोगो में खुशी थी आय का साधन कोलवरी एरिया में बढ़ता किंतु ऐसा नहीं हुआ, ट्रक वाले परेशान है सैकड़ो ट्रक वाले ट्रक बेच चुके है उस एरिया का हालात खराब है,बेरोजगारी इतनी बड़ी हुई है कि लोग सूद लेकर अपना घर चलाने को मजबूर है,सिन्हा ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सब बेहतर करें वरना आंदोलन किया जाएगा।


      सिन्हा माइंस से निकलकर यादव  टोला पहुंचे उस एरिया की शिकायत थी कि ब्लास्टिंग के कारण सबके घर में दरार आ रही है घर से दूर किया जाय ब्लास्टिंग और जब घर में दरार पड़ रही है तो मरम्मत करना सीसीएल का काम है,साथ ही साथ सिन्हा ने कहा कि सीसीएल एरिया को बेहतर करने का उपाय मैनेजमेंट को करना चाहिए और आम लोगो को भी सीसीएल का सहयोग करना चाहिए।

मौके पे श्री सिन्हा के साथ माले से मजहर व सीसीएल कर्मी मौज़ूद थे।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 17-Jun-2024