Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: ABVP गिरिडीह के द्वारा गिरिडीह महाविद्यालय में नवदायित्वान कार्यकर्तोंओ को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

गिरिडीह/डेस्क: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह के द्वारा गिरिडीह महाविद्यालय में नवदायीत्वान कार्यकर्ताओं को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का उद्घाटन परिषद गीत से किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय सह संयोजक कृष्णा त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन है, परिषद के द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए प्रत्येक वर्ष अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जाता है, जिसमे  जिला और विभाग स्तरीय कार्यकर्ता का नए दायित्व दिया जाता है, जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने कहा कि प्रांत अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं के विकास और संगठन के विस्तार के लिए परिषद को रीति नीति को बतलाया जाता है और छात्र और समाज के बीच कार्य करने को दिशा प्रदान की जाती है। अभ्यास वर्ग में मुख्य रूप से अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक ने सिद्धांत भूमिका राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने परिसर कार्य एवं परिसर चलो अभियान और प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे ने सदस्यता अभियान पर सत्र लेकर कार्यकर्ताओं की मार्गदर्शन किया। इस अभ्यास वर्ग में गिरिडीह जिला संयोजक का दायित्व उज्जवल तिवारी, सह संयोजक चंदन राय,जिला प्रमुख प्रो आशा रजवार, विभाग संयोजक विजय ओझा, विभाग प्रमुख प्रो मिथलेश कुमार, का दायित्व दिया गया एवं मंटू मुर्मू को रामगढ़ जिला विस्तारक, नितेश तिवारी को कोडरमा जिला विस्तारक, संभू कुमार को रांची का बनाया गया, धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री बबलू यादव ने किया। मौके पर नगर अध्यक्ष प्रो राजकुमार वर्मा ,नगर मंत्री बबलू यादव कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, अंकुश सिंह, विशाल कुमार, पृथ्वी कुमार, शशि रजक, रमेश कुमार, संतोष कुमार,सुभम तांती, प्रकाश कुमार, विवेक कुमार, सोनू कुमार, इंद्रदेव ,साकेत,सिकेंद्र टुडू,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 04-Jul-2024