Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान को लेकर देवरी प्रखंड के प्रभावित किसानों ने अंचल अधिकारी को आवेदन पत्र देकर मुआवजा की मांग।


गिरिडीह: झारखण्ड में पिछले माह 18 मार्च को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुई तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि का सीधा असर किसानों के फसलों पर पड़ा है।फसलों की तबाही से अन्नदाताओं के चेहरों पर शिकन ला दी है। इसी बीच गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरूडीह में भी 18 मार्च 2024 को अचानक हुए ओलावृष्टि,आंधी-तूफान एवं बारिश से लगभग 10 एकड़ में किसानों द्वारा लगाए गए गेहूँ,चना,सरसों,बैगन, टमाटर,खीरा,कद्दू ,करेला, सभी साग सब्जी पूरी तरह नष्ट हो गया था।ओलों से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी।
ओलावृष्टि से ख़राब हुई किसानों के फसलें।
इस बर्बादी से प्रभावित किसान बेहद चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने मंगलवार को देवरी अंचल अधिकारी को आवेदन पत्र देकर मुआवजा की मांग की। नुकसान से परेशान सिकरूडीह के सभी किसानों ने बताया कि खेती से साल भर तक का पूरे परिवार के लिए भरण पोषण एवं आय का मुख्य स्रोत है।ऐसे में सरकार से उन्हें आर्थिक सहायता की उम्मीद है। इस दौरान प्रखण्ड कार्यालय में सरजू साव,सुनील पंडित,बसंती देवी,मालवा देवी,दुलारी देवी, सरस्वती देवी समेत 14 किसानों ने आवेदन देकर मुआवजा की मांग की।

रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत TV
गिरिडीह/झारखण्ड...✍️

Posted On:- 03-Apr-2024