Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह/डेस्क: विश्व श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में रांची में आयोजित सीसीएल के कन्वेशन सेंटर में गिरिडीह एरिया को किया गया पुरुस्कृत।

गिरिडीह/डेस्क: विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर दरभंगा हाउस, राँची में सीसीएल के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह एरिया को अलग अलग कैटेगरीज में पुरस्कृत किया गया, जो की इस प्रकार से है, प्रथम पुरस्कार - लक्ष्य प्राप्ति के साथ प्रेषण में प्रतिशत वृद्धि (521.40%) 2. द्वितीय पुरस्कार - लक्ष्य प्राप्ति के साथ ओबी हटाने में प्रतिशत वृद्धि के अनुसार(422.03%) 3.तृतीय पुरस्कार - लक्ष्य प्राप्ति के साथ कोयला उत्पादन में प्रतिशत वृद्धि (110.74%) के अनुसार 4. अधिकतम वृक्षारोपण के लिए सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र का पुरस्कार- गिरिडीह क्षेत्र 4,87,500 पौधों के लिए।


सीसीएल कन्वेंशन राँची में गिरिडीह एरिया के महाप्रबंधक बासब चौधरी अवार्ड ग्रहण करते हुए। 

इसके अलावे हमारे गिरिडीह एरिया के कबरीबाद खुली खदान में कार्य कर रहे कांट्रेक्टर अंबालाल पटेल के वर्कमैन एमडी इस्माइल और छोटू मंडल को बेस्ट डंपर ऑपरेटर और संतोष यादव को बेस्ट शोवेल ऑपरेटर के खिताब से नवाजा गया।बातचीत के क्रम में गिरिडीह एरिया को विश्व मज़दूर दिवस पर सम्मानित किए जाने पर सीसीएल गिरिडीह महाप्रबंधक बासब चौधरी ने कि गिरिडीह एरिया को विभिन्न पृस्कार से पृरस्कृत किए जाने पर सभी को सीसीएल बधाई दी।


 सम्मानित कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए गिरिडीह एरिया के जीएम व परियोजना पदाधिकारी। 

साथ ही कहा कि ये हमारे लिए गौरव का क्षण हैं। गिरिडीह एरिया टीम वर्क के रूप में काम कर रही है। चाहे वो सामाजिक कार्यों के प्रति उत्तरदायित्व हो या फिर माइंस में उत्पादन लक्ष्य को हासिल करना हो। गिरिडीह एरिया परियोजना पदाधिकारी एस. के सिंह ने गिरिडीह एरिया के सम्मानित सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी।कहा कि अगले वर्ष गिरिडीह एरिया और भी कड़ी मेहनत कर कई अन्य पृस्कार पर अपना दावेदारी करेगी।


इस अवसर पर सीसीएल के नवनियुक्त अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री नीलेंदु कुमार सिंह,सभी फंक्शनल डायरेक्टर्स, सभी एरिया के जनरल मैनेजर अपनी पूरी टीम के साथ, यूनियन के सम्मानित सदस्य अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत TV
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 05-May-2024