Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की 134 वीं जयंती।

गिरिडीह: देशभर में आज भारतीय संविधान के जनक डॉ० भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर गिरिडीह सदर अंतर्गत पपरवाटाँड़ स्थित अम्बेडकर पार्क पर भी बाबा साहेब की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बाबा साहेब के बताए गए रास्ते में चलने वाले अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद के जिला अध्यक्ष जगत पासवान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शाह पुस्तकालय जिला अध्यक्ष जनार्दन पासवान, ग्राम पंचायत महेशलुण्डी के मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्ता शिवनाथ साव मुख्य रूप से शामिल हुए। सवर्प्रथम सभी अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ा कर उनका नमन किया।

वही उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने भी बाबा साहब को माल्यार्पण किया। गाँव के सभी ग्रामीणों ने भी पुष्प अर्पित कर बाबा साहब के लिए नारे लगाए गए। शिक्षित रहो संगठित रहो बाबासाहेब के आदर्शों का पालन करें।


 संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर। 

बात दे कि डॉ० भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार कहा जाता है। वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री भी थे। हमारे देश में हर साल 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। इस साल पूरा देश उनकी 134वीं जयंति मनाने जा रहा है। बाबासाहेब अंबेडकर एक विद्वान, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया।

मोके पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच मिठाइयां बांटी गई। वही बच्चों को कॉपी-कलम भी दिया गया।इस दौरान कार्यक्रम में बासदेव दास, देवानंद दास, खुसी दास, बमकिम रजक,बासदेव दास अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत TV
गिरिडीह/झारखण्ड...✍️

Posted On:- 14-Apr-2024