Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडिह: भाजपा की अहम बैठक अध्यक्ष व सदस्य का किया गया चयन।

गिरिडीह: आज भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह मुफस्सिल पश्चिम भाग की एक बैठक संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्ष एवं डेलीगेट सदस्य के राजशुमारी हेतु बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भागीरथ मंडल ने किया इस बैठक में बतौर मंडल प्रभारी श्री प्रकाश सेठ जी, सह प्रभारी बैजनाथ वर्मा जी एवं जिला कार्य समिति सदस्य सुरेश प्रसाद मंडल प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। बैठक में मंडल के सभी 15 शक्ति केंद्र से कार्यकर्ताओं के साथ साथ मंडल पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री भी उपस्थित हुए। बैठक में मंडल प्रभारी श्री प्रकाश सेठ ने सर्व प्रथम राजशुमारी की प्रक्रिया के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया और उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल में मंडल अध्यक्ष हेतु तीन नाम के साथ ही साथ एक डेलीगेट सदस्य/प्रतिनिधि का चयन करना है। तत्पश्चात बैठक में सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष हेतु क्रमशः 1.भागीरथ मंडल, मंडल अध्यक्ष 2.मनोज पांडे, मंडल मंत्री, 3.बैजनाथ वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष 

इन तीनों का चयन राजशुमारी के दौरान निकाल कर आया। उसके बाद डेलिकेटसदस्य/प्रतिनिधि के रूप में सर्वसम्मति से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सुरेश प्रसाद मंडल का चयन किया। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात मंडल प्रभारी श्री प्रकाश सेठ जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि भाजपा निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहां कार्यकर्ता निष्ठा और अनुशासन के साथ संगठन के दायित्वों का निर्वहन करते हैं और समय-समय पर जो भी कार्य संगठन के द्वारा कार्यकर्ताओं को दिया जाता है उसे निष्ठा पूर्वक करते हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्र से जुड़ी हर समस्या के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के लोगों के हर सुख दुख में उनके साथ सदैव खड़े रहते हैं। बैठक में जिला कार्य समिति सदस्य रंजन सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर यादव, बजरंगी यादव, उमेश तुरी, शिवकुमार यादव, पंकज देव, जितेंद्र पांडे, घनश्याम वर्मा, मनोज मंडल, विनोद मंडल, प्रवीण यादव, जगन्नाथ यादव, बीरका हांसदा, दीपक प्रजापति, अरुण राणा, बालेश्वर वर्मा, विनय कुमार मिश्रा, प्रकाश सिंह, मनोहर राम, नरेश साव, जागेश्वर यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान न्यूज़ भारत
गिरिडिह/झारखंड...✍️

Posted On:- 27-Mar-2025