Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह/झारखण्ड: पचास घरों का रास्ता एक दीवाल देकर रोका गया,ग्रामीणों के बुलावे पर माले नेता राजेश सिन्हा ने किया निरीक्षण।

रास्ता रोके जाने पर माले नेता के साथ आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध करतें हुए।

सदर प्रखंड के कोल्हारिया माथाडीह सीसीएल क्षेत्र में लगभग 50 से 60 घरों का रास्ता, निजी जमीन कह कर रास्ते को रोका गया है। आज गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा को ग्रामीणों ने इस मामले से अवगत कराने एवं वस्तुस्थिति को देखने के लिए बुलाया। राजेश सिन्हा अपने साथ माले नेता नौसाद आलम के साथ जा कर मौक़े पे निरीक्षण किया और ग्रामीणों द्वारा बात को सही पाया।


मामले को लेकर माले नेता राजेश सिन्हा के साथ बैठक करते ग्रामीण।

जब सिन्हा ने कागजी जांच करना शुरू कि तो देखा की पचंबा थाना ने भी मामले को सही पाया है थाना द्वारा लिखित कागज़ात भी है। जबकि सीसीएल के तरफ से भी ग्रामीणों के पक्ष में लिखकर दीवाल घेरने वाले को नोटिस भी भेजा गया है। पचम्बा थाना व सीसीएल दोनों के संज्ञान में यह मामला पूर्व से है।


पचम्बा थाना व सीसीएल के शिकायत पत्र की कॉपी।

लगभग पचास से अधिक घरों का रास्ता रोकने वाला  सिर्फ एकमात्र घर है जबकि पचास अन्य घरों की महिला,पुरुष और बच्चे को मेन रोड आने में बहुत घूमना पड़ रहा है। ग्रामीणों के कहने पर दीवाल घेरने वाले का साफ़ कहना है की जाव जो करना है करो हम दीवाल नहीं हटाएंगे और धमकी भी दी जाती है।

बात दे कि पचम्बा थाना और सीसीएल के भी संज्ञान में यह मामला है। पचम्बा थाना और सीसीएल दोनों के तरफ से नोटिस भी किया गया है। सीसीएल ने माना है कि रास्ते पर दीवाल दे कर गलत किया है और ग्रामीणों का यह आरोप को सही पाया हैं। इस दौरान मौक़े पे सलाउद्दीन, मकसूद, आलम, सफिक, शाहिद, मुर्तजा, आफताब, ताजुद्दीदीन, वाशिम नैयर आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत TV
गिरिडीह/झारखण्ड...✍️

Posted On:- 23-Feb-2024