Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: बी.पी.ओ के खिलाफ मुखिया संध हुई एकजूट ,कार्यवाही के लिए उपायुक्त व उप-विकास आयुक्त को सौपा ज्ञापन।

गिरिडीह/डेस्क: सदर प्रखंड के मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निकेश कुमार इन दिनों काफ़ी चर्चे में है।वे सभी मुखिया के नजरों में चढ़े हुए हैं। हुआ यू की बीपीओ साहब के कार्य प्रणाली इतनी लचर हो चुकी है कि मजबूरन गिरिडीह सदर प्रखंड के  सभी मुखिया को एक जुट होकर उनके खिलाफ आवाज उठाना पड़ रहा है।


इस दौरान सोमवार को मुखिया संघ की एक बैठक महेशलुण्डी पंचायत भवन में मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निकेश कुमार के खिलाफ रखी गई मौके पर मौजूद मुखिया संघ के अध्यक्ष समेत सभी मुखिया ने एक स्वर में कहा कि बीपीओ साहब अब अति का अंत कर चुके हैं और हम सभी मुखिया का सब्र का बांध टूट चुका है।ग्रामीण लाभुकों से दिन दहाड़े पैसा वसूली करना मानो उसके लिए कोई आम बात हो। इस दौरान मुखिया संध द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि बीपीओ निकेश कुमार के खिलाफ पूर्व में भी आवेदन दिया जा चुका है जिसमें निवर्तमान उपयुक्त महोदय के द्वारा ज्ञापांक /1936 दिनांक 3/ 10 /2019 के द्वारा निकेश कुमार को सख्त हिदायत देते हुए स्थानांतरण किया गया था कि आगे आपके द्वारा किए गए अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर आपकी संविदा स्वत: समाप्त कर दी जाएगी बावजूद बीपीओ निकेश कुमार सुधरने को तैयार नहीं है।


मुखिया संघ के बैनर तले एक आवेदन उपायुक्त महोदय एवं उप विकास आयुक्त महोदय को सौंप कर बीपीओ के खिलाफ कार्यवाही करने का आगरा किया गया है जिसमें साफ तौर से मुखिया संघ की ओर से लिखा गया है कि यदि अभिलंब बीपीओ निकेश कुमार का स्थानांतरण यहां से नहीं किया गया तो हम सभी मुखिया गन अपने-अपने कार्य का बहिष्कार कर चरण बध आंदोलन को मजबूर होंगे।


इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ मंडल, मुखिया शिवनाथ साव, मनोज पासी,अनीता वर्मा, अर्जुन मंडल, आशा देवी, बुधनी देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी, माधुरी देवी, मुन्नी हेंब्रम, बालेश्वर यादव, कंचन देवी, समेत सभी मुखिया मौजूद थे।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 09-Jul-2024