Total Visitors

2 2 5 5 6 5

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह न्यूज़:- बड़े धूम धाम से मनाई गई भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वी जयंती समारोह।

 भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती समारोह शांति पूर्वक गिरिडीह स्थित पपरवाटाँड़ कर्पूरी ठाकुर चौक पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय नाई महासभा गिरिडीह के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मौके पर बगोदर विधायक बिनोद सिंह ने कहा कि महापुरूषों के विचारों पर चलकर अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का हालात बदलने की जरूरत है। उनको विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार को नीति और योजना बनाने की जरूरत है। लोग महात्मा गांँधी, बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर, भगत सिंह, डॉ सुभाष चन्द्र बोस , जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों की जयंती मनाते हैं लेकिन उनके विचारों को आत्मसात नहीं करते। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे लेकिन अपना घर तक नहीं बनाया उन्होंने कहा था कि जब तक बिहार के गरीबों का घर नहीं बनेगा मैं अपना घर नहीं बनाऊंगा और उन्होंने वैसा करके भी दिखया। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर व्यवस्था बदलाव के नायक थे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को असली सम्मान तब मिलेगा जब गरीब किसान मजदूर के बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर व्यवस्था बदलाव चाहते थे। और व्यवस्था बदलने के लिए सरकार को अभी बहुत काम करने की जरूरत है। देश में पिछड़ों को 26 प्रतिशत आरक्षण देने वाले पहले नेता कर्पूरी ठाकुर थे। गरीब स्वर्णों को भी उन्होंने आरक्षण देने का काम किया था। वे सभी वर्गों का विकास चाहते थे और वैसा काम भी किया। जयंती समारोह की अध्यक्षता झामुमो नेता नन्दलाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन जन तक पहुँचाने का काम किया जाएगा। 

इस सभा को महिला नेत्री हीरा देवी, लोजपा नेता राजकुमार राज, समाजवादी नेता सतीश कुंदन, झामुमो नेता शोभा यादव, राजद के जिला अध्यक्ष नाथो ठाकुर, भाजपा नेता चुन्नू कांत, साठू ठाकुर, माले नेता राजेश सिन्हा, जदयू नेता त्रिभुवन दयाल, झामुमो  नेता हरगौरी साव, महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव , किसगो पंचायत के मुखिया भानू शर्मा, कमलचंद साहु , अनिल शर्मा, अर्जुन शर्मा और रामशंकर शर्मा ने भी संबोधित किया।


इस कार्यक्रम में गणेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, सुखदेव ठाकुर, मोहनलाल शर्मा, राजेश ठाकुर, मिट्ठू ठाकुर, छोटेलाल ठाकुर, रोजन अंसारी, आशीष भदानी, कासिम अंसारी, बेबी देवी, कुंती देवी, सुमित्रा देवी, पपनी देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।


न्यूज़ कवरेज:- कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडीह/झारखण्ड...✍️

Posted On:- 25-Jan-2024