Total Visitors

2 1 8 2 7 7

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित। क्रिकेट: गिरिडीह के तीन क्रिकेटर मलेशिया में टूनामेंट खेलने जा रहे है, इसकी जानकारी पूर्व क्रिकेटर राजेश सिन्हा ने दी। गिरिडीह: दावत-ए-इफ्तार का आयोजन कर मुखिया शिवनाथ ने दिया भाईचारे का संदेश। छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, सुकमा में चल रही मुठभेड़। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा ट्राफी में गिरिडीह ने साहिबगंज को 6 विकेट से हरा कर नॉकआउट में प्रवेश किया। गिरिडिह: भाजपा की अहम बैठक अध्यक्ष व सदस्य का किया गया चयन। गिरिडिह: माँ मथुरासिनी पूजनमहोत्सव माहुरी वैश्य मंडल महेशलुंडी, के द्वारा धूम धाम से मनाई गई। हिंदू-मुस्लिम दोनों ने माले नेता राजेश सिन्हा के आवास और शास्त्री नगर पार्क में मनाया होली।

गिरिडीह न्यूज़:- देश के 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी सीसीएल द्वारा देशभक्ति व संस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गिरिडीह कोयलांचल के  डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल द्वारा स्कूल के परिषर में देश के 75वे गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास  व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल गिरिडीह के जीएम बासब चौधरी ने ध्वजारोहण किया।इसके साथ ही राष्ट्रगान के साथ उपस्थित सभी गणमान्य व स्कूल के बच्चों ने तिरंगें को सलामी दी।इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओ द्वारा  राष्ट्रगान एवं देशभक्ति झंडा गीत गा कर पूरा वातावरण देश भक्तिमय कर दिया।विद्यालय के प्रांगण में छात्र एवं छात्राओं द्वारा परेड व झंडे को सलामी भी दी गई। परेड का निरीक्षण मुख्य अतिथि  बासब चौधरी ने किया। विद्यालय के प्राचार्य  भैया अभिनव कुमार ने इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी अतिथियों,अभिभावकों एवं अन्य गणमान्य लोगों का विशेष स्वागत किया। स्कूल के प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने  सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमने ऐसे धरती पर जन्म लिया है जहां महात्मा बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया तथा सिद्धार्थ से बुद्ध बन गए। इस धरती पर महावीर स्वामी जैसे महान मनीषियो ने जन्म लिया।इसी धरती पर  क्रमचंद गाँधी से महात्मा गांधी बने। न जाने कितने ही महान पुरुषों ने इस धरती पर अपने को बलिदान दिया। प्राचार्य महोदय ने भारतीय संविधान की विविधता पर बोलते हुए कहा कि इसे बनाने में अनेक विद्वानों ने अपना सराहनीय योगदान दिया है इसके साथ -साथ यह विद्यालय के साढ़े तीन दशकों में सभी क्षेत्रों में समाज,राष्ट को सुयोग एवं कर्मठ नागरिक प्रदान किया जिसका श्रेय विद्यालय के  कर्मठ शिक्षक, सीसीएल मैनेजमेंट और अभिभावाक हैं।मुख्य अतिथि श्री बासब चौधरी ने कहा कि भारतीय संबिधान की मूल भावना यही है कि हम सब जाति -पाती से दूर रहें तथा देश के विकास हेतु एक साथ मिलकर कार्य करें।  विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा रंगारंग देशभक्ति व सांस्कृतिक- कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छोटे- छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।जिसमें सभी अभिभावक,बच्चे मंत्रमुग्ध हो गये। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत में भाषण प्रस्तुत भी किया गया। विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं द्वारा भारत माता की झांकी भी परेड में प्रस्तुत की गई। विद्यालय के चारों सदनो के लगभग 250 बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के एनसीसी कैडेट ने झंडा मैदान में  आयोजित परेड में भाग लिया। मंच का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मिसेस एस.रब्बानी तथा छात्र-छात्रा साक्षी कन्धावे एवं प्रियांशु  के द्वारा किया गया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री अर्जुन कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।


इस कार्यक्रम में विद्यालय के विजय पाठक, बिश्वनाथ घोसाल, सुमन गुप्ता, नरेश यादव,आशीष सिन्हा व अन्य शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।

न्यूज़ कवरेज:- कुणाल साहू

समाधान भारत न्यूज़

गिरिडीह/झारखण्ड

Posted On:- 30-Jan-2024