Total Visitors

2 1 8 2 7 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित। क्रिकेट: गिरिडीह के तीन क्रिकेटर मलेशिया में टूनामेंट खेलने जा रहे है, इसकी जानकारी पूर्व क्रिकेटर राजेश सिन्हा ने दी। गिरिडीह: दावत-ए-इफ्तार का आयोजन कर मुखिया शिवनाथ ने दिया भाईचारे का संदेश। छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, सुकमा में चल रही मुठभेड़। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा ट्राफी में गिरिडीह ने साहिबगंज को 6 विकेट से हरा कर नॉकआउट में प्रवेश किया। गिरिडिह: भाजपा की अहम बैठक अध्यक्ष व सदस्य का किया गया चयन। गिरिडिह: माँ मथुरासिनी पूजनमहोत्सव माहुरी वैश्य मंडल महेशलुंडी, के द्वारा धूम धाम से मनाई गई। हिंदू-मुस्लिम दोनों ने माले नेता राजेश सिन्हा के आवास और शास्त्री नगर पार्क में मनाया होली।

गिरिडीह: रथ यात्रा के दिन मुखिया शिवनाथ साव के साथ युवा पत्रकारों ने किया पौधरोपण।

गिरिडीह/डेस्क: कोयलांचल क्षेत्र के महेशलून्दी पंचायत में पपरवाटांड़-महेशलून्दी मार्ग स्थित साहू कंसल्टेंसी के कैंपस में रथ यात्रा के दिन संस्थान के डिरेक्टर सह फाउंडर कुणाल साहू के सौजन्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ मुख्य रूप से शामिल महेशलून्दी पंचायत के मुखिया श्री शिवनाथ साव के करकमलों द्वारा लगभग 10 पौधों को संस्थान के परिसर लगाया गया।


इधर पंचायत के मुखिया श्री शिवनाथ साव ने पौधरोपण के बाद उपस्थित लोगों से कहा कि मनुष्य को अपने जीवनकाल में काम से कम 100 पौधों को लगाने का संकल्प लेना चाहिए। तभी धरती को पर्यावरण के नुकसान से बचाया जा सकता है। इधर साहू कंसल्टेंसी के संस्थापक कुणाल साहू ने नारा देते हुए कहा कि वृक्ष लागएं, जागरूकता बढ़ाएं और लोगो को सचेत किया कि धरती का बढ़ता रहेगा ताप,अगर पेड़ काटते रहेंगे आप।इस दौरान मोके पे युवा पत्रकार अनूप साव,मुकेश साव, नरेश राय,बंकिम रजक अन्य लोग शामिल थे।


इधर महेशलून्दी स्कूल के खेल मैदान में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया।पंचायत के बच्चों की ख्वाहिश पर खेल के प्रति जागरूक होने और उनके रूचि बढ़ाने के लिए छोटे स्तर पर एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के चार टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज अंकित 11 और अनिकेत 11 के बीच खेला गया जिसमें अनिकेत 11 ने बाज़ी मारी। अनिकेत 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 71 रन बनाए और अंकित 11 को 21 रनों से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच के तौर पर पियूष कुमार को चुना गया। पीयुष ने ताबड़तोड़ 31 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य रूप से बच्चों ने स्वयं भाग लिया जिसके पीछे पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव की टीम ने विशेष सहयोग और योगदान दिया। साथ ही लोकल युवाओं सोनू कुमार, शुभम कुमार, मनमित कुमार, छोटू कुमार, आदि का भी अहम योगदान रहा।फ़ाइनल में वीनर, रनर, मैन ऑफ द मैच के ट्राफी के साथ कुछ प्रोत्साहन राशि भी पुरूस्कार के रूप में मुखिया द्वारा खिलाड़ियों में बांटा गया। वही पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुखिया जी ने पुरूस्कार के साथ पौधे का भी वितरण किया, कहा कि पेड़ लगाने और उसे बचाने का आग्रह लोगो से किया, मोके पर स्कूल के खेल मैदान में कुछ पेड़ लगाए गए। साथ ही उपस्थित राहुल साव , वरिष्ठ पत्रकार अमर सिन्हा,अनूप साव,सुमित साव व अन्य मौज़ूद थे।


समाधान भारत न्यूज़
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 09-Jul-2024