Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत जिले में भी रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत।

गिरिडीह/डेस्क: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत गिरिडीह जिले में भी रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गयी। राज्यभर में 61,15,703 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है।इस दौरान सदर प्रखंड के महेशलुण्डी पंचायत के सभी आँगनबाड़ी केंद्रों में भी पल्स पोलियो अभियान चलाया गया।इस अभियान के दौरान पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव, प्रमुख पूनम देवी,सिविल सर्जन डॉ० शिव प्रसाद मिश्रा,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० सचिन कुमार ने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिला कर इस अभियान का शुभारंभ किया।


इधर, मुखिया शिवनाथ साव ने अभियान के दौरान कहा कि देश में पोलियो का कोई मरीज अभी नहीं है।हमलोग ने इस बीमारी को नियंत्रित कर लिया है। लेकिन, इसको बरकरार रखने के लिए ही पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।कहा कि सभी को पोलियो के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। हर पांच वर्ष से नीचे की उम्र के बच्चों को पोलियो का दो बूँद की खुराक अवश्य पिलाए।


बात दे कि राज्य भर में 52.03 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर दी गयी।


इस दौरान अभियान में सेविका उषा देवी,सहायिका रीता देवी,सहिया सुनीता देवी,एनजीओ के मदुलिका कुमारी, वार्ड सदस्य जगदीश दास, अरुण दास आदि उपस्थित थे।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 26-Aug-2024