Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: सशस्त्र सीमा बल 35वीं वाहिनी गिरिडीह द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस” पर चलाया गया विशेष वृक्षारोपण अभियान।

गिरिडीह/डेस्क: “विश्व पर्यावरण दिवस” पर 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गिरिडीह के प्रांगण में  तथा इस वाहिनी की सभी समवायों के कार्यक्षेत्र मे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन  श्री मनोरंजन कुमार पाण्डेय, कमांडेंट 35वीं वाहिनी के नेतृत्व में किया गया । 


 वृक्षारोपण करते हुए महेशलून्दी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रमेश कुमार, द्वितीय- कमान-अधिकारी व मुख्य अतिथि श्री शिव नाथ साव, मुखिया महेश लुंडी, पंचायत, दुमका के द्वारा वाहिनी परिसर में पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  इसी क्रम में 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के  सभी समवाय के द्वारा  वृक्षारोपण अभियान का  कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे वाहिनी तथा सभी समवाय के द्वारा लगभग 600 पौधे का रोपित किया गया I  


इसके साथ ही आज से वृहद् वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया ।  इस वाहिनी को वर्ष 2024 के दौरान गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कुल 10000 पौधों को रोपित करने  का लक्ष्य दिया गया है I 


वृक्षारोपण कायर्क्रम के दौरान श्री पी.एल. शर्मा, उप कमांडेंट, श्री संजय प्रसाद उप कमांडेंट, उप निरीक्षक पियुश सिंह, झारखण्ड पुलिस, श्री विकास कुमार केशरी, शाखा प्रबंधक SBI बदडीहा एवं स्थानीय जनता के साथ साथ भारी  मात्रा में बल कार्मिक उपस्थित रहे । समवाय प्रभारियों के द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनता को पौधों के महत्व के बारे में तथा वृक्षों द्वारा अनवरत मुफ्त प्रदान की जाने वाली प्राण वायु के महत्व के बारे में जानकरी प्रदान की गयी ।

रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान Bharat न्यूज़
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 09-Jun-2024