Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: टाइगर जयराम महतो समेत अन्य को मिली बेल, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पर साधा निशाना।

 गिरिडीह सिविल कोर्ट में बेल के लिए हाजिर हुए टाइगर जयराम महतो। 

गिरिडीह: शनिवार को जेबीकेएसएस के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो समेत अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा का बेल गिरिडीह सिविल कोर्ट से मिल गया है। टाइगर जयराम महतो अपने समर्थको के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे हुए थे।

 टाइगर जयराम महतो ने न्याय प्रणाली के प्रति आभार व्यक्त किया। 

सभी को बेल मिलने के बाद टाइगर जयराम महतो ने न्याय प्रणाली के प्रति आभार व्यक्त किया। बात दे कि 10 मार्च को बनियाडीह फुटबॉल मैदान में टाइगर जयराम महतो का एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसको लेकर बिना परमिशन लिए टाइगर जयराम महतो समेत 6 लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस दौरान टाइगर ने कहा की कार्यक्रम से संबंधित अनुमति पत्र रिसीविंग लेटर सब कुछ मेरे पास है।


अनुमंडल कार्यालय व सीसीएल जीएम कार्यालय में जेबीकेएसएस द्वारा मांगे गए सभा अनुमति की कॉपी।

पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में आकर मुकर गई और सभी के ऊपर एफआईआर दर्ज कर दिया गया।बातचीत के क्रम में टाइगर जयराम महतो ने जमकर गिरिडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू पर निशाना साधा।टाइगर ने कहा की राज्य सरकार के करीबी माने जाने वाले यहां के विधायक के दबाव में आकर पुलिस द्वारा जबरन केस दर्ज किया गया था। इन्होंने कहा कि चुन चुन कर इस कार्यक्रम में शामिल युवाओं पर केस किया गया था।यहां की जनता ने सोच समझकर बड़ी आशा से सुदिब्य सोनू को विधायक बनाया था।


 एफ.आई.आर की कॉपी 

लेकिन आज ग्रामीणों ओर युवाओं को रोजगार और अन्य अवसर नहीं मिल पा रहा है। टाइगर ने कहा की एक सोची समझी साजिश के तहत सभी को झूठे मुकदमे में फसाया गया था। चाहे कुछ भी कर ले हम इनके आगे घुटने टेकने वाले नही है। हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत TV
गिरिडीह/झारखण्ड...✍️

Posted On:- 17-Mar-2024