Total Visitors

2 2 5 5 6 7

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडिह: ग्राम पंचायत कपिलो को आईएसओ सर्टिफिकेशन देंने के लिए दिया गया प्रशिक्षण।

गिरिडीह/डेस्क: पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार ने गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ग्राम पंचायत कपिलो को आईएसओ सर्टिफिकेशन देने के लिए ग्राम चयन किया है जिसके तहत आज ग्राम पंचायत सचिवालय में कपिलो में दिल्ली से आए हुए प्रशिक्षक अशोक त्यागी, राजू कुमार सहित उनके टीम ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत स्तरीय कर्मियों को प्रशिक्षण दिया और आईएसओ के मानकों को पूर्ण कर ग्राम पंचायत को जल्द से जल्द आईएसओ प्रमाणीकरण ग्राम पंचायत बनाने के लिए मार्गदर्शन किया।


इस दौरान मुखिया मुकेश यादव ने कहा है कि पूरे झारखंड राज्य में पहला फेज में 31 ग्राम पंचायत को आईएसओ सर्टिफिकेशन के लिए चयन किया गया है जिसमें कपिलो का भी नाम है और आए हुए प्रशिक्षकों के माध्यम से उनके कुशल मार्गदर्शन में हमारा ग्राम पंचायत सबसे पहले आईएसओ प्रमाणीकरण ग्राम पंचायत बनेगा। स्थानीय मुखिया ने निदेशक निशा उराव की कार्यशैली की भी जमकर सराहना किया।


इस दौरान मौके पर ग्राम पंचायत कपिलो के सभी वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य कृति कुमारी, उपमुखिया श्रीमती इंदु देवी, पंचायत सचिव लक्ष्मण प्रसाद, ग्राम रोजगार सेवक मनोज रजक, स्वंय सेवक सूरज कुमार मोदी, राजू साव, लता कुमारी, सभी जलसहिया, स्वास्थ सहिया, आंगनबाड़ी सेविकागण एवं सवाजसेवी मुकेश मिस्त्री, चंदन बजरंगी, बालेश्वर यादव, जाकिर अंसारी, हदीश अंसारी, कमलकांत सिंह, तालेश्वर यादव दिलीप साव, महेश मोदी, आरती देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान Bharat TV
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 13-Jun-2024