Total Visitors

2 2 5 5 4 3

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न।

गिरिडीह: दिनांक 25 मार्च 2025 को शीतलपुर-पाण्डेडीह स्थित गिरिडीह में GNA (गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन) के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड एनजीओ एसोसिएशन के संयोजक श्री सत्यजीत सोनू जी रहे। साथ ही मंच पर राज्य सचिव श्री मगधेश कुमार जी भी उपस्थित रहे।


बैठक की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें धनबाद सहित विभिन्न जिलों से आए एनजीओ प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने-अपने संगठनों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की।


बैठक का संचालन जुनून उड़ान पंख फाउंडेशन की निदेशक सिमरन शाहीन और उत्कर्ष फाउंडेशन के निदेशक दीपक तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दोनों ने संगठनात्मक विकास और सामाजिक बदलाव में एनजीओ की भूमिका पर अपने विचार रखे। इस सामूहिक बैठक में कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की, जिनमें प्रमुख नाम नुरूल हुड्डा– निदेशक, प्रतिभा विकास क्लब एनजीओ, राज्य सिन्हा– करियर ग्रुप ट्रस्ट,जय शंकर प्रसाद– निदेशक, करियर इन्फोटेक,अरुण राणा, निदेशक, उत्कर्ष फाउंडेशन,एमडी नासिर शाह–फील फॉर योर फाउंडेशन, यूएन साथी संस्था के प्रतिनिधि उमाशंकर साव उत्कर्ष फाऊंडेशन।


बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन का एक सशक्त एवं संगठित ढांचा तैयार किया जाएगा, ताकि जिले के भीतर सभी सामाजिक संस्थाएं एकजुट होकर विभिन्न परियोजनाओं को प्रभावशाली रूप से संचालित कर सकें। विशेष रूप से यह भी तय किया गया कि जिन संस्थाओं की प्रोफ़ाइल फिलहाल कमजोर है, उन्हें सशक्त बनाने हेतु अनुभवी संस्थाएं हरसंभव सहयोग करेंगी। इस सामूहिक पहल को गिरिडीह में सामाजिक एकता, समर्पण और सहयोग की एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।



रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 26-May-2025