Total Visitors

2 2 5 5 6 7

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: सीसीएल के कबरीबाद खदान में बड़ा हादसा टला; डोज़र के ऊँचाई से लुढकने से ऑपरेटर व सहायक घायल; अस्पताल में भर्ती।

गिरिडीह/डेस्क: सीसीएल गिरिडीह एरिया के कबरीबाद माइंस के आउटसोर्सिंग पेच में हादसे की घटना सामने आ रही है।माइंस में ओबी डंप के दरमियान एक डोजर ऊंचाई से नीचे की तरफ अचानक ढल गया।इस घटना में डोजर ऑपरेटर शंकर यादव व सहायक रितेश मंडल घायल हो गया है। घायलो का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार माइंस से ओबी को डंप किया जा रहा था।डंप किए गए ओबी को डोजर के सहारे नीचे की और धकेला जा रहा था। इसी दौरान डोजर ऊपर से नीचे की और चला गया। ढलान के कारण डोजर नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।जबकि डोजर से कूदने के क्रम में ऑपरेटर शंकर यादव व सहायक घायल हो गया।


 माइंस में घटना के दरमियान क्षतिग्रस्त डोज़र। 

घायल डोजर ऑपरेटर को इलाज के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक बासब चौधरी, परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी आउटसोर्सिंग कम्पनी अम्बालाल पटेल के पदाधिकारी से ली।वहीं सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस भी पहुंची और छानबीन शुरू कर दी गई। वहीं घटना की सूचना पर मजदूर नेता तेजलाल मंडल, विभूति भूषण समेत कई पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित ऑपरेटर का बेहतर इलाज करवाने की मांग की।यूनियन नेता तेजलाल मंडल ने कहा कि सेफ्टी को ताक में रखा गया है। इसलिए माइंस में यह हादसा हुई है।इधर आउटसोर्सिंग के पदाधिकारी ने कहा कि घायल ऑपरेटर का सुमुचित इलाज चल रहा है। इधर इस मामले की लिखित सूचना आउटसोर्सिंग कम्पनी के कर्मी हसन ने मुफ्फसिल थाना में दी है। हसन ने बताया है कि अचानक तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण डोजर ढल गया और हादसा हो गया। घायल कर्मियों का समुचित इलाज करवाया जा रहा है।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान Bharat TV
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 12-May-2024