Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह न्यूज़:- राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ, गिरिडीह ने किया महिला संगठन का गठन।

राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संध द्वारा रविवार को गिरीडीह के खंडोली पर्यटक स्थल में पिकनिक सह महिला मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 

जिसमें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ, गिरीडीह, महिला संगठन के महिला पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। 

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री लखन लाल मोदी, प्रदेश सचिव श्री कृष्ण कुमार, एवं सत्येन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में जिलाध्यक्ष श्री देवानंद कुमार की अध्यक्षता में  सर्वसम्मति से यह चुनाव सम्पन्न किया गया । 


जो इस प्रकार निम्नांकित हैं।

1. संरक्षक - उषा बरनवाल

2. संरक्षक - अंजू बरनवाल 

3.अध्यक्ष - सत्या सागर 

4. उपाध्यक्ष (शहर) - सोनी बरनवाल 

5. उपाध्यक्ष (ग्रामीण) - श्वेता बरनवाल 

6.सचिव - अंजना मोदी 

7. कोषाध्यक्ष - सीमा कुमारी 

8. संगठन मंत्री (शहर) - संध्या बरनवाल 


 कार्यकारिणी सदस्य 

1. संध्या बरनवाल

2. ललिता देवी

3.सुरुची मोदी

4. गीता बरनवाल 

5.अर्चना मोदी


राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संध गिरिडीह, महिला संगठन  के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्या सागर ने कहा की समाज ने मुझे अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया। इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं, और आप सभी ने मुझे इस लायक समझा, मैं पूरी निष्ठा और आप सभी के आशीर्वाद से  इस पद की गरिमा को बरकार रखूंगी। अपने समाज में किसी भी तरह का महिला विरोधी कार्य होंगे राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ, गिरीडीह महिला टीम पूरजोर विरोध कर समस्याओं का हल भी करेंगे। इसमें अपने संघ के वरीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिलता रहे ऐसा कामना करती हूँ।

बातचीत के क्रम में राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संध  के झारखण्ड प्रदेश सचिव कृष्णा कुमार ने कहा कि प्राचीन भारत में नारी और पुरुष को बराबर ही समझा जाता था और एक समान सम्मान प्रदान किया जाता था। “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता।” मनुस्मृति के वचन अनुसार:- जहां स्त्री जाति का आदर सम्मान होता है उनकी आवश्यकता और अपेक्षाओं की पूर्ति होती है उस स्थान, समाज ,परिवार पर देवता गण प्रसन्न रहते हैं। 

अर्थात मैं राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ के समस्त भाई बंधुओं से आग्रह करूंगा कि आप भी नारी का सम्मान करें। नारी का धरती पर सबसे सम्मानीय रूप है माँ का, माँ जिसे ईश्वर से भी बढ़कर माना जाता है तो माँ का सम्मान को कम नहीं होने देना चाहिए। माना आज की संतान अपने मां को इतना महत्व नहीं देते जो कि गलत है।तो उसका सम्मान करें ना की अपमान ! नारी को को और अपने आप को शर्मिंदा ना करें।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनी देवी, रमा गुप्ता, रिंकी देवी, प्रीति सागर, कंचन लता, मंजू देवी, नीतू बरनवाल, ऋतु राज, रेणुका देवी, प्रीति रंजन, गायत्री देवी, काजल के साथ सैकड़ों महिला सदस्य उपस्थित हुए ।


कुणाल साहू

समाधान भारत न्यूज

गिरिडीह / झारखण्ड

Posted On:- 30-Jan-2024