Total Visitors

2 2 8 2 2 6

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ गिरिडीह के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।

गिरिडीह/डेस्क: राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ के द्वारा शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल डेल्टिक स्कुटी शोरूम के सामने अरगाघाट रोड में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लखन लाल मोदी एवं प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार के नेतृत्व में लगाया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सदर विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर विनीता कुमारी उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा झारखंड उपस्थित थी।

इस शिविर में डॉ अरविन्द कुमार (सर्जन) डॉ सोनू कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ सुजाता दानी (स्त्री रोग) विशेषज्ञ,डॉ मनीष कांत( दंत चिकित्सक), डॉ कुंदन कुमार जनरल फिजिशियन तथा डॉ अमरदीप कुमार फिजियोथैरेपिस्ट के द्वारा 267 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष बी.बी लाल  ने कहा कि हमारा समाज एक सामाजिक संगठन है तथा हमलोग हमेशा सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

इसी कड़ी में आज का यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। माननीय विधायक जी ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की बहुत सराहना की, और उन्होंने बताया कि इस तरह से सभी डॉक्टर्स के द्वारा निःशुल्क सेवा से सभी वर्गों के लोगो को फायदा होगा। उन्होंने एक सुझाव  डाक्टरो को दिया कि चाहे जिस हास्पिटल से आपलोग हो, इस शिविर में किये गये उपचार को दुबारा १५ दिनों तक फ्री सेवा देना चाहिए। और उपाध्यक्ष प्रो० विनीता कुमारी ने बताया कि मेरा समाज हर क्षेत्र में अग्रसर हो रहा है जिसका ये एक उदाहरण है।


     इस शिविर को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष बी बी लाल,  जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनुपम बरनवाल, जिला सचिव अनिल कुमार, जिला संगठन मंत्री मनोज मोदी, नगर उपाध्यक्ष संदीप बरनवाल तथा सुरेश मोदी सचिव पिंटू बरनवाल, उप सचिव विनोद बरनवाल, संगठन मंत्री संजय बरनवाल तथा कोषाध्यक्ष अशोक मोदी,


महिला अध्यक्ष सत्या सागर, महिला सचिव अंजना मोदी, महिला कोषाध्यक्ष सीमा कुमारी बरनवाल, महिला उपाध्यक्ष श्वेता कुमारी, उषा बरनवाल, ललिता देवी, अजय कुमार, प्रेमनाथ बरनवाल, अशोक कुमार मोदी (फौजी) नरेश मोदी, अर्जुन मोदी, रंधीर बरनवाल, मनोज मोदी, प्रदीप मोदी, सहित समाज के कई गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडीह/झारखंड...✍️


Posted On:- 26-Aug-2024