Total Visitors

2 3 0 8 3 5

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: ABVP गिरिडीह इकाई के द्वारा अपने स्थापना दिवस के मौक़े पर दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन।

गिरिडीह/डेस्क: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह इकाई के द्वारा अपने स्थापना दिवस पर गिरिडीह के सर्कस मैदान में दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम  किया गया।इस दौरान अभाविप के गिरिडीह विभाग के विभाग संयोजक विजय ओझा ने कार्यकर्ताओं और दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिये प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आज 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं अभाविप अपने स्थापना काल  से ही समाज हित राष्ट्र हित और छात्र के प्रति कार्य करते आ रही है और आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन बन गया हैं।


अभाविप का नारा था जहां हुआ तिरंगा का अपना वहा करेंगे तिरंगा का सम्मान और आज जम्मू कश्मीर के तिरंगा चौक मे तिरंगा लहर रहा है ,और इसलिए 76वे स्थापना दिवस में एक ध्येय लिये पचपन लाख सदस्य बना कर विश्व का सबसे छात्र संगठन है, और इस दौरान लंगटा बाबा महाविद्यालय के प्राचार्य और रांची विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष से भी अभाविप झारखण्ड के सोशल सह मिडिया प्रभारी आशीष सिंह ने का कहा कि राष्ट्र प्रथम के भाव लिये हम सभी कार्य कर रहे हैँ।


इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी मनीष वर्मा, आरएसएस के विभाग प्रमुख मुकेश रंजन, ई विनय सिंह, प्रो विनीता कुमारी, रंजीत राय नगर अध्यक्ष राजकुमार सर, नगर मंत्री बब्लू यादव, जनजाति कार्य सह प्रमुख मंटू मुर्मू, नगर सह मंत्री नितेश तिवारी, कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी शशि रजक, विभाग छात्रा प्रमुख विशाखा कुमारी, राहुल पाण्डेय, आदि कार्यकर्ता मौक़े पर मौजूद थे।

रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 14-Jul-2024