Total Visitors

2 2 5 5 6 4

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह: दावत-ए-इफ्तार का आयोजन कर मुखिया शिवनाथ ने दिया भाईचारे का संदेश।

गिरिडिह: रमजान के पाक महीने में दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन शनिवार को महेशलुण्डी पंचायत स्थित महुआडांड़ में पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने किया। इस इस इफ्तार पार्टी में के मुस्लिम समुदाय के अलावा हिंदू  समुदाय के लोग भी शरीख हुए और आपसी भाईचारा का संदेश देते हुए इफ्तार पार्टी में एक साथ शरीख हुए।


इफ्तार पार्टी का आनंद लेते रोज़ेदार व बच्चे।

इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि इस पर्व की यही सुंदरता है कि हम सभी लोग आपसी मतभेद को भूलकर सोहार्द के साथ ईद को मानते हैं । इधर पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने कहा की मेरा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि हमारे पंचायत में मुस्लिम व हिंदू समुदाय के दोनों लोग आपस में भाई के जैसे रहे इसलिए मैं हमेशा प्रयास करता हूं कि यहां के लोग किसी भी  त्यौहार को मिलजुलकर मनाएं, और उनके बीच हुई गलतफहमियों को वह खुशी-खुशी दूर कर एक दूसरे की मदद करें।


नमाज़ अदा करतें हुए रोज़ेदार।

दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन करके में लोगों तक यही संदेश पहुंचाना चाहता हूं कि चाहे ईद हो रामनवमी हो या कोई भी त्यौहार हो सभी समुदाय के लोग आपसी मतभेदों को भूलकर आपसी भाईचारा के साथ मिलजुल कर खुशी-खुशी त्योहारों को मनाएं और पूरे देश को एकजुटता का संदेश दें।

रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडीह/झारखंड...✍️

Posted On:- 31-Mar-2025