Total Visitors

2 2 5 5 6 5

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडिह: निशुल्क शिक्षा केंद्र के बच्चों ने धूमधाम से मनाया माँ शारदे की पूजोत्सव।

गिरिडिह: सदर प्रखंड के महेशलुंडी पंचायत में निशुल्क शिक्षा केंद्र में बड़े धूमधाम से मनाई गई मां सरस्वती की पूजा।केंद्र के बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य एवं मनमोहक नाटकिया कला से  कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया।

वही मुख्य अतिथि के रूप में महेशलुंडी मुखिया शिवनाथ साव उपस्थित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवनाथ साव ने कहा कि 13 नवंबर 2022 को निशुल्क शिक्षा केंद्र की स्थापना हुई थी।धीरे-धीरे इस निशुल्क शिक्षा केंद्र का दायरा बढ़ते गया और आज अपने आप में यह एक अलग पहचान बना चुकी है इस केंद्र में महेशलुंडी पंचायत के अलावा अगल-बगल के पंचायत के भी बच्चे पढ़ने आते हैं अध्यनरत बच्चों में लगभग सभी बच्चे सरकारी विद्यालय के ऐसे होनहार बच्चे हैं जिनके माता-पिता गरीब और मध्यम वर्ग के हैं यहां के बच्चों में योग्यता कुट-कुट कर भारी है उसे निखारने के लिए सिर्फ एक मार्गदर्शक की आवश्यकता है ।

जो निशुल्क शिक्षा केंद्र महेशलुंडी एक बहुत ही बड़े मार्गदर्शक के रूप में उन बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है बच्चे भी केंद्र के मार्गदर्शन पा कर सफलता हासिल कर रहें है और अपने पंचायत को गौरवान्वित कर रहे हैं l


इस केंद्र संस्थापक सुमित कुमार साव सरकारी नौकरी में रहते हुए अपने मित्रों साथियों के साथ मिल कर आपसी सहयोग से केंद्र का संचालन करते है l इस केंद्र से कई बच्चों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एवं मुख्यमंत्री मेधावी छात्र स्कॉलरशिप में 2024 25 में सफलता हासिल किए हैं।


इस केंद्र को सुचारू रूप से संचालन करने में कई समाजसेवियों एवं स्थानीय युवाओं नितेश कुमार, कुंदन कुमार, माखन चौधरी, दीपक कुमार, अमरदीप कुमार, अभिषेक कुमार, शिवम कुमार, निखिल कुमार, अभय कुमार, अंकित राम, ऐश्वर्या चक्रम, नंदनी कुमारी, दीपा कुमारी, अमित कुमार, पंकज कुमार, सोनू कुमार, महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, स्वीटी कुमारी, सिमरन कुमारी, संवि कुमारी , चाहत कुमारी, काजल कुमारी, का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत न्यूज़
गिरिडिह/झारखंड...✍️

Posted On:- 06-Feb-2025