Total Visitors

2 1 8 2 7 6

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित। क्रिकेट: गिरिडीह के तीन क्रिकेटर मलेशिया में टूनामेंट खेलने जा रहे है, इसकी जानकारी पूर्व क्रिकेटर राजेश सिन्हा ने दी। गिरिडीह: दावत-ए-इफ्तार का आयोजन कर मुखिया शिवनाथ ने दिया भाईचारे का संदेश। छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों का एनकाउंटर, सुकमा में चल रही मुठभेड़। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा ट्राफी में गिरिडीह ने साहिबगंज को 6 विकेट से हरा कर नॉकआउट में प्रवेश किया। गिरिडिह: भाजपा की अहम बैठक अध्यक्ष व सदस्य का किया गया चयन। गिरिडिह: माँ मथुरासिनी पूजनमहोत्सव माहुरी वैश्य मंडल महेशलुंडी, के द्वारा धूम धाम से मनाई गई। हिंदू-मुस्लिम दोनों ने माले नेता राजेश सिन्हा के आवास और शास्त्री नगर पार्क में मनाया होली।

गिरिडीह: मुखिया शिवनाथ साव के सौजन्य से महेशलुण्डी पंचायत में मनाया गया, होली मिलन महोत्सव आपसी भाई चारे का दिया संदेश।

 होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को लगाया रंग-गुलाल मनाया गया होली महोत्सव। 
गिरिडीह:  जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलुण्डी पंचायत में शनिवार को पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव द्वारा बड़े ही धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में शामिल सभी गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। इस दौरान होली मिलन समारोह में पंचायत के हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी समुदाय के लोग मौजूद हुए व आपसी सौहार्द के साथ एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंच पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोकल कलाकारों द्वारा होली गीत प्रस्तुत किये गये।वही इस मौके पे होली की गीतों पर सभी झूमते नज़र आए और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली मनाई।

बुजुर्गों व युवाओं के साथ होली का जश्न मनाते मुखिया शिवनाथ साव।

बात दे कि इस कार्यक्रम में महेशलुण्डी पंचायत व आस पास के क्षत्रों से लगभग हज़ारो से अधिक संख्या में महिला परुष, बुजुर्गों, व बच्चे शामिल हुए और जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। जिसमे बड़े हो या बच्चों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली कि अग्रिम बधाई दी। 

वहीं पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने लोगों को  होली पर संदेश देते हुए कहा कि यह त्यौहार रंगों का त्योहार है जिसमें लोग आपसी मतभेद को भूलकर एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े और हमेशा लोग एक दूसरे के दुख सुख की घड़ी में साथ दें, उन्होंने ने कहा की होली मिलन समारोह का आयोजन करने का मकसद है कि महेशलुण्डी पंचायत के सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ रहे हम उसके त्यौहार में एवं वह हमारे त्यौहारों में शरीक होकर एक दूसरे का मान बढ़ाएं साथ ही पंचायत के विकास में सभी बढ़-चढ़कर अपना सहयोग करें।


 कलाकारों की प्रस्तुति व होली के गीतों पर झूमते दिखे लोग। 

इसके साथ ही मुखिया शिवनाथ साव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लजीज भोजन व व्यजन का भी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।इस होली मिलन समारोह के दौरान, यूनियन नेता राजेश यादव,भूत पूर्व मुखिया राम लखन पांडे, कैलाश पाण्डेय, राम मुरारी पाण्डेय,बलराम यादव, छेदी साव, मनोज साव,बिनोद राम, भोला ठाकुर, उमेश राणा, जगदीश दास, वासुदेव दास ,अनील ठाकुर,मोहम्मद नजाम, उमेश राणा, राजवीर राणा,सुमित साव, गुड्डू साव, जगत पासवान, राहुल प्रसाद साहू, अशोक दास, उमेश राणा, अरुण राणा,गोविंद विश्वकर्मा, लखन चौधरी, देवानंद दास, सुधीर राणा, छोटी दास, समेत हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए ।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत TV
गिरिडीह/झारखण्ड...✍️

Posted On:- 24-Mar-2024