Total Visitors

2 2 5 5 6 5

Breaking News

Updated News
गिरिडीह: गिरिडिह के शहरी क्षेत्र बरवाडीह में हाइजिया वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह सरकारी विभाग में संसाधन के साथ है कर्मी की कमी - राजेश सिन्हा गिरिडीह: CAPF जवानों द्वारा देश की रक्षा के दायित्व को निभाने के साथ साथ मानवता की रक्षा के लिए रक्त दान किया गया। गिरिडीह: देहावसान पर बेटी ने अपनी माँ को ना सिर्फ कंधा दिया, बल्कि माँ को मुखाग्नि दी। गिरिडीह: कोयलांचल क्षेत्र के महुआटंड़ में 100 गरीब-असहायों के बीच अनाज सामग्री का हुआ वितरण। गिरिडीह: माँ तारा ई-ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ। गिरिडीह: ग़रीबों-असहायों के बीच एल.जी अचीवर चैरिटी टीम की और से खाद्य सामग्री किट का किया गया वितरण। गिरिडीह: पपरवाटांड़ खेल मैदान में 6 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर ; थाना प्रभारी एस०के० महतो ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। गिरिडीह: महेशलूण्डी निःशुल्क शिक्षा केंद्र का पहला दसवीं कक्षा बैच 91% अंक हासिल किए। गिरिडीह एनजीओ एसोसिएशन के गठन को लेकर सामूहिक बैठक संपन्न। झारखंड प्रतिभा खोज के तहत खेल प्रतिस्पर्धा का अंतर विद्यालय ट्रायल बोकारो के चास प्रखंड में। झारखण्ड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री प्रदीप सिन्हा ने गिरिडीह क्षेत्र के डॉ कुणाल कुमार साहू को किया सम्मानित।

गिरिडीह/झारखण्ड:- गिरिडीह में बड़े धूमधाम से मनाया गया आस्था के महापर्व डलिया छठ।

डलिया छठ पर्व मनाते सभी छठव्रती।

छठ को लोकआस्था का महापर्व कहा जाता है।इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि  इस पर्व में सादगी,पवित्रता और प्रकृति के प्रति प्रेम दिखाई देता है।इसमें सूर्य देव और षष्ठी देवी (छठी मैया) की उपासना की जाती है।

छठ पूजा चार दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय खाय से होती है, इसके बाद दूसरे दिन खरना होता है, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।


सूर्य की उपासना करते हुए सभी छठव्रती।
इसी दौरान गिरिडीह सदर प्रखंड के गपई में बड़े धूमधाम से इस बार डलिया छठ महापर्व मनाया गया। छठ की तरह ही यह डलिया छठ पर्व भी चार दिनों का मनाया जाता है। नहाय खाय के साथ पर्व का आरम्भ होता है।दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। अंतिम दिन उदयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही पर्व का समापन हो जाता है। रविवार को अस्तचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया गया।जबकि सोमवार को को उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दे कर चार दिवसीय डलिया छठ पूजा का समापन हो गया।

बातचीत के क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता तेजलाल मंडल ने बताया कि उनके गांव में प्रत्येक पांच वर्ष के बाद डलिया छठ मनाया जाता रहा है। लेकिन इस बार आठ वर्ष के बाद गाँव मे डलिया पर्व हो रहा है।गांव के हरेक घर में यह पर्व हो रहा है।लोगों में काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि इस पर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। डलिया पर्व पूरे विधि विधान के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान छठ घाट पर मौक़े पे गुड्डू मंडल, बिनोद मंडल विक्की मंडल,अनिल मंडल, रवि मंडल ,मनोज मंडल समेत अन्य लोग शामिल थे।


रिपोर्ट: कुणाल साहू
समाधान भारत TV
गिरिडीह/झारखण्ड...✍️



Posted On:- 19-Feb-2024